Samastipur

समस्तीपुर के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के कई ठिकानों पर छापेमारी, आय से कई गुणा अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

आर्थिक अपराध इकाई ने समस्तीपुर के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के पटना, सिवान और समस्तीपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। उन पर आय से पौने तीन करोड़ रुपये यानी 78 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत, EOU ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसकी कुल राशि 2 करोड़ 74 लाख रुपये बताई जा रही है। यह राशि उनकी वैध आय से करीब 78 प्रतिशत अधिक है। EOU की टीम ने एक साथ पटना, सिवान और समस्तीपुर में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। इसके बाद अब इस मामले में बड़ी एक्शन ली है।

आरोप है कि विवेकानंद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ज्ञात वैध आय दो करोड़ 74 लाख रुपये की तुलना में कहीं अधिक चार करोड़ 87 लाख तीस हजार 345 रुपये मूल्य की परिसंपत्ति अर्जित की, जो उनके वैध आय से लगभग 77 प्रतिशत अधिक है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में तलाशी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त किया गया है। इसके तहत 24 अगस्त को विवेकानंद के विभिन्न आवासों और कार्यालय पर छापामारी शुरू की गई।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी और छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त द्वारा अर्जित संपत्ति की वैधता और उसके स्रोतों की पूरी जांच की जाएगी। तलाशी के दौरान प्राप्त दस्तावेज़, बैंक विवरण और अन्य संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड को संलग्न कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

आर्थिक अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई इस बात का संदेश है कि कोई भी सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित नहीं कर सकता। स्थानीय नागरिकों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों की समय पर कार्रवाई से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ती है और आम जनता का विश्वास सरकारी संस्थानों में मजबूत होता है।

वहीं, अधिकारियों ने मीडिया और आम जनता से अनुरोध किया है कि तलाशी और छापेमारी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी अटकल या रिपोर्ट को आधार न बनाएं। विस्तृत और अंतिम जानकारी तलाशी कार्रवाई के पूरा होने के बाद ही साझा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago