समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर उर्दू में रविवार को बच्चों ने “डांडिया के रंग, महिला सशक्तिकरण के संग” विषय पर आकर्षक नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका सुरैया परवीन ने किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत भारती ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र का पर्व हमें सदा सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसमें परंपरा, संस्कृति और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
वहीं शिक्षक विभाष सोनी ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल व उत्साह जरूरी है। पर्व-त्यौहार का आयोजन इसी उद्देश्य की पूर्ति करता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा, जिसमें बच्चों रौकसिंदा, मुस्कान, शिवानी, आंचल, अनुष्का, साक्षी, सोनी, आयान, कृष्णा, मुन्ना और फैजान ने पूरे उत्साह से भाग लिया और सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर फहीम नाज़, सूफिया गुलनाज अंजुम, मो. एजाज अख्तर, रोहित, ज्योति, मीरा, एकराम एवं मो. एजाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…