Samastipur

समस्तीपुर : स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को दिलाई गयी आजीवन सश्रम कारावास की सजा

समस्तीपुर : नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 88/22 में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे-2 की कोर्ट ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य, ससमय चार्जशीट एवं अभियोजन पक्ष के प्रभावशाली गवाही के आधार पर स्पीडी ट्रायल चलाते हुए नामजद अभियुक्त जयकांत राय उर्फ बउआ और रोहित कुमार को भारतीय दंड विधान की धारा 302/34 के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में उन्हें 6-6 माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

इसके अलावे, अभियुक्त जयकांत राय को आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत भी दोषी पाते हुए कोर्ट ने 5 वर्ष सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि का भुगतान न करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

59 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago