Samastipur

पूरे बिहार में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, समस्तीपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में शनिवार को मॉनसून संबंधी गतिविधियां चरम पर रहेंगी। पूरे राज्य में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर उत्तर एवं पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भागलपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया समेत 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अररिया और किशनगंज में तो भयंकर बारिश हो सकती है। वहीं, पूरे राज्य में 2 अगस्त को आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सीमांचल के दो जिलों (अररिया, किशनगंज) में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और खगड़िया जिले में एक या दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार के अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी।

पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रविवार को गोपालगंज, पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण समेत 5 जिलों में अति भारी बारिश और कोसी-सीमांचल के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। 3 अगस्त को भी पूरे राज्य में ठनका और बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

अगस्त में अच्छी बरसात के आसार

बिहार में इस महीने अच्छी बारिश के आसार हैं। लेकिन लोगों को गर्मी भी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में प्रदेश में सामान्य वर्षा होगी। औसत सामान्य वर्षा 271.9 मिलीमीटर है। वहीं राज्य के ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।

इस महीने राज्य का सामान्य अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जुलाई में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जबकि 30 दिन वज्रपात की घटनाएं हुईं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में मध्यम स्तर से भारी बारिश होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

9 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago