Samastipur

विद्यापतिनगर में स्नान करने के क्रम में लापता युवक का शव दूसरे दिन बरामद, पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा गया शव, पारिवारिक सहायता राशि मिली

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित अखाड़ा घाट पर वाया नदी में स्नान करने के दौरान लापता युवक का शव दूसरे दिन सोमवार को बरामद किया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनियालपुर, नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड संख्या – 6 निवासी रामचंद्र साह के पुत्र संजय साह (38 वर्ष) के रूप में हुई हैं। मृतक मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या – 11 निवासी स्व. भोला साह का दामाद था।

वह रक्षाबंधन पर्व में अपनी पत्नी अंजली देवी व चार बच्चों के साथ ससुराल आया हुआ था। आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) के सहयोग से बरामद उक्त शव की बरामदगी के बाद स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना रहा। मृतक की पत्नी अंजली देवी शव पर लिपट दहाड़े मार कर रो रही थी। वहीं मासूम पुत्र लक्की, सन्नी,पुत्री तनीषा व कुक्कू भी डबडबाई आंखों से बिलख बिलख कर रो रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया। मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की पत्नी अंजली देवी को बीस हजार रुपए तत्काल सहायता राशि प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि मृतक संजय साह अपने छोटे भाई मंजय साह, मंजय के दोस्त सोनू साह व सुशील साह के साथ रविवार की सुबह मऊ बाजार स्थित संजय साह के ससुराल से निकटवर्ती अखाड़ा घाट पर वाया नदी में स्नान करने गए थे।

सुशील साह नदी किनारे ही स्नान कर रहा था। जबकि बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से संजय , मंजय व सन्नी तीनों युवक डूबने लगे। नाव से नदी पार कर रही एक महिला ने साहसिक प्रयास दो युवकों मंजय व सन्नी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल कर बचा लिया। लेकिन संजय नदी की तेज धार में बह गया था। उधर तलाशी अभियान के दौरान अंचलाधिकारी कुमार हर्ष,बीडीओ महताब अंसारी, आरओ अरुण कुमार शर्मा मुस्तैद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

29 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

60 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago