Samastipur

विद्यापतिधाम मंदिर में ज्वेलरी झपटकर भाग रही महिला को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, आभुषण बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिधाम मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करने वाली महिला श्रद्धालुओं का गहना झपटने वाली एक महिला को रंगे हाथों पकड़ा गया। महिला के पास से सोने और चांदी की 25 अलग-अलग ज्वेलरी बरामद की गई है। इसमें मंगलसूत्र, सोने की चेन, पायल आदि शामिल है। महिला की पहचान खगड़िया जिले के बलुआही वार्ड संख्या- 30 के रहने वाले राजेश राय की पत्नी 32 साल की वसंती देवी के रूप में की गई है।

मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र झपटने के दौरान उसे महिला श्रद्धालुओं की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान महिला के पास से सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई ज्वेलरी को सभी पीड़ितों को चिह्नित कर वापस किया जाएगा। इसके लिए पीड़ितों को उचित प्रमाणपत्र देना होगा। आभूषण का उचित प्रमाण लेकर आने पर जांच के बाद दावा करने वालों को लौटा दिया जाएगा।

उधर, पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया गया है कि उक्त महिला गृह में कई सदस्य हैं जो कांवरिया के भेष में भीड़ के बीच घुसकर गहना आदि की चोरी कर रही थी। गिरोह के अन्य सदस्य के बारे में पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है। पिछले तीन सोमवारी को पूजा-अर्चना करने आए दर्जनों श्रद्धालुओं के गले से चेन, मंगलसूत्र, ढोलना व मोबाइल झपट्टा मारकर चोरी कर ली गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago