समस्तीपुर/विभूतिपुर : भारतीय रेल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से, दैनिक यात्री संघ समस्तीपुर रेल मंडल ने सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को ‘भारतीय रेल हमारी शान, साफ सफाई इसकी पहचान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव राकेश तिवारी ने किया।
इस अभियान के संयोजक राहुल सिंधिया थे। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह समेत रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर के पोस्ट कमांडर अविनाश कौरसिया, पूर्व प्रमुख रूपांजली कुमारी, मुखिया ममता देवी, सरपंच रीता सिंह, और अन्य प्रमुख नागरिक जैसे अरविंद कुमार, राम बहादुर सिंह, उपेंद्र महतो, डॉ. रामाशीष सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रामचंद्र महतो, गंगा प्रसाद यादव, संजीव ठाकुर, और राम विनोद चौधरी आदि थे।
समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…