समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए गठबंधन की ओर से उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सैनिक प्रशिक्षण केंद्र परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत एनडीए घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को दुगुनी पेंशन, सड़कों व पुल-पुलियों का व्यापक निर्माण इस बात का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि विकास की इस रफ्तार से पूरा विपक्ष हताश है और उनके पास जनता के सामने कहने को कुछ नहीं बचा है। जायसवाल ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए भारी बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाएगी।
आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान पर कि भाजपा हिंदुओं में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है, पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “हिंदू कभी उन्मादी नहीं हो सकता।” वहीं सांसद पप्पू यादव द्वारा तेजस्वी यादव को जननायक कहे जाने पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में सिर्फ एक ही जननायक हैं और वे हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर। किसी अन्य को जननायक कहना कर्पूरी ठाकुर का अपमान है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…