Samastipur

स्कूल में पढ़ाने के बदले टेबल पर पैर रखकर सोने वाले शिक्षक का किसी ने फोटो खींचकर किया वायरल, DEO ने पूछा स्पष्टीकरण

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी कुछ शिक्षकों के कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। इन दिनों मोरवा प्रखंड के प्लस टू जनता उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल के शिक्षक प्रीतम कुमार की कारगुजारी चर्चा में है। शिक्षक वर्ग कक्ष में टेबल पर पैर रखकर खर्राटे ले रहे हैं। यह फोटो किसी ने खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे शिक्षक की कारगुजारी उजागर होने के साथ ही विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। इसपर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिक्षक का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रहा है, इससे विभाग की बदनामी हो रही है। शिक्षकों को स्कूल अवधि में पठन-पाठन के साथ विभागीय कामकाज निबटाने का दायित्व सौंपा गया है। स्कूल अवधि के दौरान सोए हुए पाया जाना गंभीर लापरवाही है। इस पर शिक्षक के स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षक ईमानदारी के साथ दायित्व निभाते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago