समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पांच वर्ष या उससे अधिक समय पूर्ण कर चुके के विभिन्न थानों में पदस्थापित 64 एएसआई का तबादला डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के आदेश पर दरभंगा जिले में कर दिया गया है। इस संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने संबंधित पुलिस एएसआई को विरमित कर दिया है। एसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 1 अगस्त 2025 से इन सभी पुलिसकर्मियों के नाम जिले के सभी पंजियों से विलोपित (हटा) कर दिए जाएं।
साथ ही एसपी ने निर्देश दिया है कि संबंधित पुलिसकर्मी 7 अगस्त 2025 तक अपने-अपने कांड एवं मालखाना का चार्ज सौंप दें, ताकि कार्य का सुचारू रूप से निष्पादन हो सके। ट्रांसफर के बाद सभी पुलिसकर्मियों को दरभंगा जिले में नई पदस्थापना स्थल पर योगदान देना होगा। इसमें कई थानाध्यक्ष व अपर-थानाध्यक्ष भी शामिल है।
ट्रांसफर होने वाले थानाध्यक्षों की सूची में सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, एससी-एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारती, मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद, बिथान थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, लरझााघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक, शिवाजीनगर थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह, बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी, अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, हथौड़ी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शामिल है।
समस्तीपुर : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक व्यक्ति से 6.31 करोड़ रुपये की साइबर…
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में सोमवार को 14 कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण…
समस्तीपुर : ज्ञान गौरव जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड (टीएलसी) की चौथी वार्षिक आमसभा…
समस्तीपुर : जिले में विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के…