समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से 6 लड़कों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना शनिवार की है। इसको लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया कि नाबालिग रात करीब 11 बजे कृष्ण जन्माष्टमी का प्रसाद लेने घर निकली थी।
इसी दौरान सड़क पर कुछ लड़कों ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया। मुंह पर कपड़ा डालकर सभी उसे सुनसान जगह ले गए और घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप से पहले आरोपियों ने धमकी भी दी, कहा- किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देंगे। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया लिया। जब नाबालिग बेहोश हो गई तो उसे छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए।
मां खोजबीन करते हुए बगीचे के पास सड़क किनारे पहुंची तो बेटी को बिना कपड़ो में देखा, फिर शोर मचाया। इधर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राजा को उसके दहियार गांव स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस अब उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कोशिश में है।
बताया जा रहा कि मामले को लेकर पहले पंचायती भी हुई थी। जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो मामला थाना तक पहुंचा। पीड़िता की मां ने कहा कि गांव के ही राजा कुमार, रोशन कुमार, शिवम कुमार, सुरेश मंडल, हरिओम कुमार व आदर्श कुमार ने मिलकर मेरी बेटी के साथ गलत काम किया है। इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आलोक में कारवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…