समस्तीपुर : वाणिज्य कर विभाग की ओर से जिले में सर्वाधिक कर देने वाले विशिष्ट करदाताओं (व्यवसायियों ) को ‘भामाशाह सम्मान’ से पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान 15 अगस्त के अवसर पर शहर के पटेल मैदान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा विशिष्ट करदाताओं को दिया गया। राज्य कर संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग, समस्तीपुर अंचल कृष्ण मोहन सिंह ने यह जानकारी रविवार को दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के तीन शीर्ष करदाताओं का चयन किया गया। इसमें मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रथम पुरस्कार लेने के लिए मेसर्स शिवा इंटरप्राइजेज की ओर से आशीष चांदना पहुंचे। जिन्हें एमएलसी तरूण चौधरी, मेयर अनीता राम, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, डीडीसी शैलजा पांडेय, एसडीओ दिलीप कुमार आदि ने 51 हजार रुपये का चेक सौंपा।
राज्य कर संयुक्त आयुक्त ने कहा कि वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी कारोबार व सरकार को राजस्व देने के प्रति सजगता दिखाने वाले प्रतिष्ठानों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिया गया है। राज्य कर विभाग की यह पहल व्यावसायिक समुदाय को प्रोत्साहित करने के साथ टैक्स जागरूकता को भी बढ़ावा देगी। सम्मान योजना के अंतर्गत निर्धारित मानदंडों के आधार पर बिहार मूल्यव्द्धिधत कर अधिनियम, 2005 एवं माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के अधीन चयनित करदाताओं व व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…