समस्तीपुर : जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पोशाक में उपस्थिति अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था को स्कूल के क्लास टीचर व हेडमास्टर सुनिश्चित कराएंगे। इसमें जो क्लास टीचर व हेडमास्टर लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी बीईओ को यह निर्देश जारी किया है कि सभी स्कूलों में बच्चे अनिवार्य रूप से पोशाक में आएं।
डीईओ ने बीईओ से निर्देश में कहा है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है, कि कई विद्यालय में कई छात्र-छात्रा पोशाक में नहीं आते हैं। विद्यालय में छात्र-छात्रा का पोशाक में आने से बच्चों में अनुशासन की वृद्धि होती है तथा शैक्षणिक वातावरण में सुधार होता है। इसको देखते हुए सभी बीईओ को निर्देशित किया जाता है, कि विद्यालय में सभी छात्र-छात्रा पोशाक में आएं, यह सुनिश्चित करावें। यदि छात्र-छात्रा पोशाक में नहीं आते हैं, तो संबंधित वर्ग शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को जिम्मेवार ठहराते हुए चिन्हित करें साथ ही अपेक्षित कार्रवाई करते हुए डीईओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजें।
निर्देश के तहत बताया गया है कि शिक्षा विभाग मुख्यालय के कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर से रोज टेलीफोन के माध्यम से प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक से चेतना सत्र की फोटो मंगाई जाती है। ऐसे में सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक को निदेश दें, कि वह टेलीफोन पर सभी प्रकार का कॉल अनिवार्य रूप से उठाएं। साथ ही चेतना सत्र की फोटो कमांड एंड कन्ट्रोल सेन्टर को भेजना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अवांछनीय होगी।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…