Samastipur

समस्तीपुर: सोये अवस्था में जहरीले सांप ने बच्चे को डंसा, मौ’त के बाद परिजनों में कोहराम

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन के रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड-15 के एक बच्चे की मौत सर्पदंश से हो गयी। उसकी पहचान कंचन कापर के तीन वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है। परिवार वालों ने बताया की उक्त बच्चा परिवार के साथ गोपालगंज में रह रहा था। पिता वहां खैनी बेचते हैं। सोये अवस्था में ही जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्चे के शव आने का परिजन इंतजार कर रहे हैं।

रायपुर बुजुर्ग के युवक की जालंधर में हुई मौत :

सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 17 निवासी एक मजदूर की पंजाब के जालंधर में मौत हो गई। मजदूर की पहचान रामदेव सहनी के पुत्र तेतर सहनी (26) के रूप हुई है। परिजनों ने बताया की पंजाब के जालंधर में रहकर तेतर सहनी मजदूरी करता था। बुधवार को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। उक्त मजदूर की कमाई से ही घर का भोजन चल रहा था। भगवान ने हमलोगों के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। मजदूर की मौत की सूचना पर आसपास के लोग संवेदना देने पहुंचने लगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

8 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

14 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 घंटे ago