Samastipur

मुजौना काली मंदिर प्रांगण में ‘सनातन रक्तदान समूह’ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह

समस्तीपुर : सनातन रक्तदान समूह के बैनर तले मुजौना ग्राम स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 30 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। गांव के नियमित रक्तवीर आशुतोष झा एवं उनके साथियों के प्रयास और जागरूकता से संभव हुए इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि रक्तदान करने वालों में अधिकांश युवा पहली बार रक्तदान करने वाले थे।

सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार बादल ने कहा कि यदि देश का युवा रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो भारत में कभी भी खून की कमी की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों के जागरूकता अभियान का ही परिणाम है कि आज समस्तीपुर रक्तदान शिविरों में पूरे बिहार स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को रेफर किए बिना ही स्थानीय स्तर पर जीवनरक्षक उपचार मिल पा रहा है।

शिविर में रक्तदान करने वालों में पुतुल कुमारी, पूजा पाठक, धीरज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, सत्यम कुमार झा, बिपिन कुमार पासवान, शिवम कुमार झा, अनुज शर्मा, सिद्धांत कुमार पाठक, नितिन कुमार, सुभाष कुमार झा, अखिलेश झा, कृष्णा कुमार झा, नारायण दास, अजित कुमार झा, आलोक कुमार झा, रविशंकर कुमार, विवेक कुमार, दीपक पाठक, कुंदन कुमार पोद्दार, अर्जुन कु पटेल, अंकित झा, राजू मिश्रा, दुर्गेश झा, रौनक ठाकुर, सोनू कुमार सहित कई अन्य रक्तवीर शामिल रहे। रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस सोसायटी, समस्तीपुर की टीम द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में समूह के सचिव संजीव रंजन, अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, रवि, इंद्र कुमार, ऋतिक कुमार, अनिकेत कुमार, अंकुश महतो सहित अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

YouTube Shorts

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago