Samastipur

राजनीतिक दलों से अपील, वे पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें : सदर एसडीओ 

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण, नए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया की सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने को लेकर प्रेरित एवं जागरूक करेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य सुनिश्चित करेंगे। 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ा जाएगा। निर्वाचक नामावली संबंधी किसी भी शिकायत या आपत्ति के त्वरित निष्पादन को लेकर अनुमंडल स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी गतिविधियों में पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने को लेकर सभी दलों से सहयोग अपेक्षित है। एसडीओ ने बैठक में स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन अनिवार्य है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें ताकि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago