Samastipur

यात्री डरकर भागे, रेलकर्मियों के छूटे पसीने… समस्तीपुर मंडल के इस स्टेशन पर कुत्ते ने डेढ़ घंटे तक रोके रखी ट्रेन, फिर…

क्या कोई ट्रेन एक कुत्ते के कारण लेट हो सकती है? इस सवाल के जवाब में कोई भी एक झटके में कहेगा ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हो सकता है या नहीं, बात इससे आगे निकल चुकी है. एक कुत्ते के कारण ट्रेन 10-5 मिनट नहीं बल्कि करीब डेढ़ घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही. हैरान करने वाला यह मामला समस्तीपुर मंडल के रक्सौल से सामने आया है. जहां रक्सौल से समस्तीपुर आने वाली यात्री ट्रेन संख्या 55578 कुत्ते के कारण डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई.

रक्सौल से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन हुई लेट

दरअसल हर रोज रक्सौल से समस्तीपुर जाने वाली यह ट्रेन सुबह 6:50 पर रवाना होती है. शनिवार को भी रवाना होने के लिए तैयार थी. तभी यात्रियों ने देखा कि ट्रेन की एक बोगी में एक पालतू कुत्ता बंधा हुआ है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति कुत्ते को ट्रेन की सीट से बांधकर वहीं छोड़ चला गया था. जब यात्री बोगी में प्रवेश करने लगे तो कुत्ता भौंकने लगा और काटने के लिए आतुर हो गया.

कुत्ते को ट्रेन से उतारने का हर प्रयास रहा नाकाम

यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन प्रबंधक को दी. सूचना पर रेलवे कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को ट्रेन से उतारने का प्रयास किया, लेकिन हर कोशिश नाकाम साबित हुई. इस बीच ट्रेन का समय गुजरता रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी. करीब सवा घंटे तक स्थिति जस की तस बनी रही.

कुत्ते वाली बोगी को छोड़कर रवाना हुई ट्रेन

अंततः रेलवे अधिकारियों ने निर्णय लिया कि कुत्ते को बंधा छोड़ बोगी को ही सील कर दिया जाए. इसके बाद ट्रेन को सुबह 8:10 पर समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. इस घटना के कारण ट्रेन को निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक की देरी हुई और यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ी.

कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया वायरल

घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उस व्यक्ति की जमकर निंदा कर रहे हैं जिसने कुत्ते को ट्रेन की बोगी में बांधकर छोड़ दिया. यात्रियों का कहना था कि अगर कुत्ते को पालना नहीं था तो उसे ट्रेन में क्यों बांधा गया.

मामले की जांच में जुटा रेल प्रशासन

रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है बल्कि ट्रेन संचालन को भी बाधित करती है. यह घटना जहां यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी, वहीं यह सवाल भी छोड़ गई कि आखिर कोई मालिक अपने पालतू जानवर के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कैसे कर सकता है. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago