Samastipur

समस्तीपुर मंडल के इन स्टेशनों पर रुकेगी इंटरसिटी, लिच्छवी, सरयू जमुना एक्सप्रेस समेत ये प्रमुख ट्रेनें, देखिए लिस्ट…

रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. समस्तीपुर रेल मंडल ने कई प्रमुख ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है. राज्य के यात्रियों के लिए यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है. फिलहाल, यह व्यवस्था अस्थायी रूप से है. हालांकि, मांग और उपयोग को देखते हुए इसे आगे स्थायी करने का फैसला लिया जा सकता है.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

जिन प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा उनमें इंटरसिटी एक्सप्रेस, सरयू जमुना एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है. आनंद विहार-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस 7 अगस्त 2025 से रुन्नी सैदपुर, बैरगनियां और घोड़ासहन पर रुकेगी. जबकि रक्सौल आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस 8 अगस्त 2025 से घोड़ासहन, बैरगनियां और रुन्नी सैदपुर पर दो मिनट के लिए रुकेगी.

लिच्छवी और सरयू जमुना एक्सप्रेस की टाइमिंग

इसके अलावा लिच्छवी एक्सप्रेस की दोनों तरफ की ट्रेनें भी 6 अगस्त से रुन्नी सैदपुर स्टेशन पर ठहरेंगी. गाड़ी सं. 14005 रात 2:52 बजे से 2:54 बजे तक और 14006 शाम 19:28 से 19:30 बजे तक ठहरेगी. इसके अलावा पंडौल स्टेशन पर सरयू जमुना एक्सप्रेस 7 अगस्त 2025 से और शहीद एक्सप्रेस 8 अगस्त 2025 दो-दो मिनट रुकेगी.

इंटरसिटी एक्सप्रेस की टाइमिंग

इंटरसिटी एक्सप्रेस की बात करें तो, पंडौल स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव होगा. गाड़ी सं. 13225 6 अगस्त को 11:34 बजे से 11:36 बजे तक और गाड़ी सं. 13226 उसी दिन 1:12 बजे से 1:14 बजे तक पंडौल स्टेशन पर रुकेगी. इस तरह से कई अन्य प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी होने वाला है.

रेलवे यात्रियों से की गई अपील

दूसरी तरफ ट्रेन यात्रियों से अपील की गई है कि जिम्मेदारी के साथ सुविधाओं का प्रयोग किया जाए ताकि विभिन्न स्टेशनों पर स्थायी रूप से ट्रेनों के ठहराव को जोड़ा जा सके. रेलवे की तरफ से लिया गया यह फैसला यात्रियों के हित में बेहद लाभकारी साबित होने की उम्मीद है.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

4 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

13 घंटे ago