समस्तीपुर/पूसा : प्रखंड के राजकीय कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय वैनी के एचएम मो. नासिर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन का नि:शुल्क टीका 9 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चियों को किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वैक्सीन किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के होने की संभावना को कम कर देता है।
यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित है। यह वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर स्कूल में पढ़ने वाले किशोरियों को ही मिलेगा। मौके पर डॉ अन्नु, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मो. शमीम असगर, डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, यूनिसेफ के बीएमसी सुमन कुमार, एएनएम चंदा कुमारी, रीमा कुमारी, रश्मि कुमारी, दीपमाला कुमारी, फार्मासिस्ट मोहतसीन रजा, रोहन कुमार, डाटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार, शालिनी कुमारी आदि मौजूद थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…