समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एक नाबालिग बेटी से हैवानियत का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना के वक्त नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थीं। बेटी को घर में अकेला पाकर हैवान ने उसके साथ हैवानियत की है। मामला समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र का है। पूसा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना उजागर होने पर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की की मां अपने भाई को राखी बांधने गई थी। इस दौरान लड़की अकेली घर में सो रही थी। मौका पाकर युवक घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संदर्भ में महिला थाने की दारोगा श्रेया कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। अब कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…