Samastipur

पुलिस ने विक्रम गिरी ह’त्याकांड का किया खुलासा, तीन बदमाश दो देशी कट्टा व छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित माधोडीह वार्ड संख्या-3 निवासी सुजीत गिरी के पुत्र विक्रम गिरी की हत्या 21 अगस्त को दीनदहाड़े गोली मारकर कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक की मां सलिता देवी के आवेदन पर कांड संख्या 208/25 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया था। पुलिस ने आम सूचना और तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्दभेदन करते हुए तीन बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

इसमें बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना के मनिअपा निवासी श्रीकांत कुंवर के पुत्र प्रेम कुमार (22 वर्ष), राजू तांती के पुत्र गौतम कुमार (23 वर्ष) (चालक) और मुफ्फसिल थाना के इनियार निवासी सुशील सिंह के पुत्र मुरारी कुमार ( 25 वर्ष) (शूटर) को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बदमाशों के पास से एक बाइक, दो देशी कट्टा, छह जिंदा गोली हुआ बरामद किया गया हैं।

रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी देते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि कांड में लाइनर कि भूमिका निभाने वाले अपराधकर्मी केशव मिश्र और प्रिंस को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चूका हैं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी हैं। छापेमारी टीम में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद, डीआईयू शाखा के पुअनि अमित कुमार, उजियारपुर थाना के पुअनि राहुल रजक, सअनि राहुल कश्यप, पीटीसी प्रणय सिंह, अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बताते चले कि बीते 21 अगस्त की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने माधोडीह गांव निवासी विक्रम गिरि के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हत्या कर भाग निकला था। विक्रम की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए थे। साथ ही एफएसएल और डीआईयू की टीम आकर अपनी जांच में जुट गई थी।

बताया जाता है कि मृतक विक्रम गिरी भी कुछ दिन पूर्व ही एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर कई और आपराधिक मामले में मुकदमा चल रहा है। वहीं इलाके के ही फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड का भी मृतक आरोपी था। उसके ऊपर जानलेवा हमला करने वाले एक बाईक पर सवार बदमाशों की संख्या तीन बतायी जा रही थी।

विक्रम की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक अपने घर से सातनपुर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ ही दुरी पर एक मंदिर के पास पुर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेरकर गोलियों से भून दिया। बदमाश उसके ऊपर तब तक गोली मारते रहे जब तक की उसकी मौत ना हो गई। वहीं घटना के बाद बाइक सवार बदमाश सातनपुर बाजार की तरफ भाग निकला था।

यहां देखें DSP द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago