समस्तीपुर : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के नर्सिंग ट्यूटरों के तबादले को लेकर अहम निर्णय लिया है। कार्यहित और आवश्यकता के अनुसार कई ट्यूटरों का स्थानांतरण कर उन्हें नए संस्थानों में पदस्थापित किया गया है। यह आदेश निदेशालय, स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेश के अनुसार, दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में कार्यरत ट्यूटर महेश कुमार खोखर को एएनएम स्कूल समस्तीपुर और संगम राज सोनम को एएनएम स्कूल रक्सौल (पूर्वी चंपारण) स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार, दलसिंहसराय में पदस्थापित नीतू कुमारी को उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज, जीएमसीएच पूर्णिया में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल में कार्यरत चंद्रवर्धन को बीएससी नर्सिंग कॉलेज, एनएमसीएच पटना भेजा गया है।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नीतू कुमारी और चंद्रवर्धन का तबादला उनके स्वयं के आवेदन पर किया गया है, इसलिए उन्हें स्थानांतरण भत्ता नहीं दिया जाएगा। साथ ही, यह आदेश किसी कर्मी की नियुक्ति की वैधता का प्रमाण नहीं माना जाएगा।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…