समस्तीपुर : शहर के बारह पत्थर मोहल्ला स्थित शिव काली दुर्गा मंदिर प्रांगण में 29 अगस्त को नवज्योति युवा क्लब के तत्वावधान में गणेश पूजा उपलक्ष्य में एक दिवसीय डांस कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीएम संगीता, कला सांस्कृतिक नोडल ऑफिसर जूही, नाटक हेड के कोच विनय सर, स्कूल ऑफ सॉकर के फाउंडर रंजन गांधी तथा सीनियर कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों का स्वागत वार्ड आयुक्त कमलेश कुमार कमल, शिव काली दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष विजय कुमार पासवान, सचिव मंजय कुमार एवं निगरानी कमिटी सदस्य विश्वनाथ पासवान ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति में किड्स एंड मॉम डांस अकादमी के निदेशक राजा पोद्दार और मैनेजिंग डायरेक्टर शिक्षा डेबरे ने बच्चों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीएम संगीता एवं कला सांस्कृतिक नोडल ऑफिसर जूही ने प्रतिभागी बच्चों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं मूर्तिकार शंभू पंडित व उनकी टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवज्योति युवा क्लब के सदस्य दुर्गेश कुमार, विजय कुमार, बिट्टू कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार, प्रेम कुमार, आलोक कुमार, किशन कुमार, सत्यम कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार, अजीत कुमार, पुजारी संजय कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…