Samastipur

समस्तीपुर नगर थाने में पदस्थापित ASI का असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

समस्तीपुर : नगर थाना में पदस्थापित एसआई मन्नू कुमार का निधन इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और लगातार इलाजरत थे। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, इसी क्रम में शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। एसआई मन्नू कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत नेवारी पुनहदा गांव के निवासी थे। ड्यूटी को लेकर वे समस्तीपुर नगर थाने में तैनात थे, जहां अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहे।

उनके असामयिक निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई मन्नू कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस महकमे के सभी अधिकारी एवं जवानों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनकी सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago