Samastipur

मुक्तापुर डबल म’र्डर कांड मामले में DIG के निर्देश पर SP ने बनायी नयी SIT टीम

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में 21 दिसंबर 2024 को प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गणेशी साहनी की बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। लंबा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। इस हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया था, पुलिस ने अब तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है। कल्याणपुर में प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड में और भी कौन-कौन से लोग शामिल है, इस बात का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।

पुलिस की गिरफ्त से अब तक घटना को अंजाम देने वाले तीनों शूटर फरार चल रहे है। तीनों बाइक सवार शूटर सीसीटीवी में कैद भी हुए थे, लेकिन अब तक तीनों की पहचान तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तीनों शूटरों की पहचान के लिये तस्वीर भी जारी की थी, लेकिन अब तक उनकी शिनाख्त तक नहीं हो सकी है।

अब डबल मर्डर कांड की जांच के लिए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक नई एसआईटी टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की फिर से करेगी। डीआइजी और एसपी इस डबल मर्डर कांड के खुलासे को चुनौती के रूप में लिया है, और खुद ही इसकी माॅनिटरिंग भी कर रहे हैं। इधर एसटीएफ भी इस मामले में अलग से जांच कर रही है।

बता दें कि पीड़ित परिवार न्याय की गुहार एसपी, डीआईजी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक लगा चुका है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों सुपारी किलर का चेहरा साफ दिखने के बावजूद अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर एकमात्र बचे प्रोपर्टी डीलर के पार्टनर सुधीर मधान को बुलाकर फिर से पूछताछ की है। अब तक पुलिस को इस हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज के अलावा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका है। सुधीर मधान को पुलिस ने इस मामले में जेल भी भेजा था, लेकिन कोई ठोस सबूत ना रहने पर हाई कोर्ट से उसे बेल मिल गयी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

5 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

9 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

13 घंटे ago