Samastipur

समस्तीपुर विधायक ने विभिन्न वार्डों में 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क सह नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर : रविवार को स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर निगम क्षेत्र संख्या-06, 25 एवं 35 में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क सह नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने माला, बुके और चादर भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छू रहा है। जनता के सहयोग और आत्मीय सहभागिता के बल पर आज समस्तीपुर कई मामलों में पूरे बिहार में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता रही है। वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सदैव खड़े रहे हैं और आगे भी सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर जनता की सेवा कर रहा हूं। इस मौके पर एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो. रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद कमलेश कुमार कमल, नगर पार्षद प्रदीप कुमार, अधिवक्ता राम नरेश प्रसाद, नगर पार्षद प्रतिनिधि सैयद एहसानुल हक चुन्ने, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, समाजसेवी रवि आनंद, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, धनंजय कुमार, पवन कुमार, सुशील दास, सुनील श्रीवास्तव, मन्नू पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, शमशेर यादव, सैयद फैसल आलम मन्नू, अरुण राय, मो. अफजल हुसैन, अजय कुमार, ननकी कुमार, मो. आजाद, मो. तौफीक उमर, मो. शौकत अली, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रंभू, जयलाल राय, मो. आसिफ इकबाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

4 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago