Samastipur

समस्तीपुर में पत्रकार पर किया जानलेवा ह’मला, नगर थाने की पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान, तीन नामजद

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास खाटू श्याम मंदिर के पास कुछ युवकों ने पत्रकार झुन्नू बाबा को घेरकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पत्रकार को हाथ व पैर के अलावे चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। इसके अलावे सीने में भी चोट है। सदर अस्पताल में डाॅ. दशरथ ने उनका उपचार किया।

डाॅक्टर ने बताया कि जख्मी को अंदरूनी चोटे अधिक है, वहीं कई जगह फूट भी गया है। जख्मी पत्रकार ने सीने में दर्द की शिकायत की है। अधिक उम्र होने के कारण हड्डी कमजोर है, जिस कारण उन्हें सीने का एक्स-रे कराने को कहा गया है। इधर नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच जख्मी पत्रकार का फर्द बयान दर्ज किया है। जिसके आधार पर नगर थाने में तीन नामजद व अन्य अज्ञात के उपर प्राथमिकी दर्ज करायी जाने की प्रकिया जारी है। जख्मी पत्रकार ने अफताब आलम, इम्तियाज आलम व इरशाद आलम समेत अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

7 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

17 घंटे ago