Samastipur

समस्तीपुर में आधा दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्र को किया गया सील

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : शुक्रवार को मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित कई अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई। बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर जमीलुर रहमान की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन से अधिक संस्थानों को सील कर दिया।

टीम ने बताया कि यह कार्रवाई डीएम के निर्देश और जन परिवाद निस्तारण कोषांग के आदेश की अवहेलना करने के साथ-साथ दर्ज प्राथमिकी के बावजूद चोरी-छिपे संचालन जारी रखने वाले संस्थानों के खिलाफ की गई है। इस कदम से स्वास्थ्य माफियाओं में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी के उपाधीक्षक की देखरेख में एक दर्जन से अधिक नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई थी। जांच के दौरान मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, पॉल्यूशन कंट्रोल, चिकित्सकों की डिग्री, रजिस्ट्रेशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जरूरी कागजात मांगे गए थे। लेकिन पटना डिजिटल एक्स-रे, आकृति चिकित्सा केंद्र, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, दुर्गा नर्सिंग समेत कई संस्थान जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे।

इन्हीं गड़बड़ियों के आधार पर जैव चिकित्सा अपशिष्ट अधिनियम 2018 के तहत संबंधित संस्थानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद वे गुपचुप तरीके से संचालन कर रहे थे। कार्रवाई के बाद आम लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया और अधिकारियों के प्रति आभार जताया। बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने कहा कि सरकार मानक के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह गंभीर है और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago