Samastipur

समस्तीपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण संपन्न, 20 अगस्त को होगा नाइट ब्लड सर्वे

समस्तीपुर : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित नाइट ब्लड सर्वे की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत लैब टेक्नीशियनों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू हॉल में दो चरणों में आयोजित किया गया।

प्रथम चरण का शुभारंभ 5 अगस्त को सिविल सर्जन डॉ. एस.के. चौधरी के निर्देश पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस चरण में समस्तीपुर, ताजपुर, मोरवा, सरायरंजन, उजियारपुर, पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर, विद्यापतिनगर एवं दलसिंहसराय प्रखंड के लैब टेक्नीशियनों को प्रशिक्षित किया गया।

वहीं, दूसरे चरण का आयोजन 6 अगस्त को हुआ, जिसमें रोसड़ा, हसनपुर, सिधिया, बिथान, शिवाजीनगर, खानपुर, वारिसनगर, कल्याणपुर, पूसा और विभूतिपुर प्रखंड के लैब टेक्नीशियन शामिल हुए। प्रशिक्षण के उपरांत चयनित लैब टेक्नीशियन आगामी 20 अगस्त को प्रस्तावित नाइट ब्लड सर्वे में हिस्सा लेंगे।

इस संबंध में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह सर्वे फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें लैब टेक्नीशियन की भूमिका अहम होगी। डीवीबीडीसी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि सर्वे प्रत्येक प्रखंड में दो साइट्स पर किया जाएग, एक फिक्स साइट और दूसरा रेंडम साइट। प्रत्येक साइट पर 300-300 स्लाइड की जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago