समस्तीपुर/पटोरी : स्थानीय पुलिस ने 14 अगस्त की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली के एक युवक को पिस्तौल, बाइक एवं खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि पटोरी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ पुरानी बाजार राम जानकी ठाकुरबाड़ी के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्तौल तथा खाली मैगजीन बरामद किया गया। पुलिस ने उसकी पल्सर बाइक भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार युवक की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ जिलांतर्गत रनौला थाना क्षेत्र स्थित नगली विहार, नजफगढ़ दास, गार्डन गली नंबर 28 ब्लॉक नंबर सीबी , हाउस नंबर 65/ 15 निवासी स्व धनंजय कुमार के पुत्र आकाश कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह अपने किसी संबंधी के घर पटोरी आया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त उसके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे, जो पुलिस को देखते ही भाग निकला। पटोरी पुलिस इस मामले में गहराई से पूछताछ कर रही है तथा उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…