Samastipur

समस्तीपुर में SIR के खिलाफ सीपीएम का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को SIR के खिलाफ सीपीएम कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें विभूतिपुर से पार्टी के विधायक अजय कुमार अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सीपीएम विधायक अजय कुमार ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से गरीब, दलित भूमिहीन अल्पसंख्यकों का वोट काटने का काम इलेक्शन कमीशन कर रही है। ये बिल्कुल ही गलत है। जो लोग कमाई के लिए बाहर गए हुए हैं, उनको माइग्रेट कर दिया गया है। उनका नाम काटा जा रहा है।

अजय कुमार ने आगे कहा कि एसआईआर की वापसी के लिए पूरे देश समेत बिहार के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इलेक्शन कमीशन इस पर अगर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार गरीबों के आवाज को दबाना चाहती है। आगामी चुनाव में बिहार की जनता इसका करारा जवाब देगी। प्रदर्शन के कारण दरभंगा-पटना मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडे लेकर एसआईआर के खिलाफ नारेबाजी की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

7 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

16 घंटे ago