Samastipur

समस्तीपुर में चार बाईपास सड़क को मिली मंजूरी, सर्वे का काम जारी; शहर में बड़े वाहनों की नहीं होगी एंट्री, जाम से मिलेगी मुक्ति 

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर में रोज लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलने वाली है। शहर में बड़े वाहनों की एंट्री नहीं हो, इसके लिए चार अलग-अलग क्षेत्रों में बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जितवारपुर के राजघाट से मुसरीघरारी के NH- 28 तक भी नई बाईपास सड़क का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण हो जाने के बाद बड़े वाहन किसी भी स्थिति में शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बताया कि उनकी मांग पर सरकार ने इस योजना को मंजूर कर लिया है। सड़क निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। 11.55 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण में 31.42 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क की चौड़ाई 18 फीट की होगी। यह सड़क बूढी गंडक नदी के राजघाट से शुरू होकर हकीमाबाद, बिशनपुर, कन्हैया चौक, जितवारपुर बुलेचक रेलवे गुमती, भोंगिया पाकर होते हुए कोरबद्धा रेलवे गुमटी को पार कर महादेव पोखर लगूनियां सूर्यकुंठ, लगूनिया रघु कंठ, रामपुर केशव पट्टी, शीतल पट्टी होते हुए मुसरीघरारी के हुरैया पेट्रोल पंप पर NH-28 से मिलेगी।

इस सड़क के बनने से बेगूसराय से दरभंगा की ओर जाने वाले लोग मुसरीघरारी से ही मिलकर जितवारपुर में बूढी गंडक नदी पार कर मन्नीपुर होते हुए सीधा मुक्तापुर में निकल जाएंगे। वहीं दरभंगा से वैसे लोग जिन्हें बेगूसराय जाना है, वह मुक्तापुर के पास ही बाईपास होते हुए राजघाट बूढी गंडक नदी पार कर सीधा हुरैया पेट्रोल पंप एनएच-28 पर निकलेंगे। इससे लोगों को करीब 5 किलोमीटर की बचत होगी। शहर में बड़े वाहन के कारण लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

वहीं सिंघिया घाट चौक से रतनपुर होते हुए मधुराघाट तक 10.50 करोड़ की लागत से बाईपास सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा बेला चौक से बड़ी पुनस, छोटी पुनास, रानी टोल, माधोपुर, हरपुर सिंघिया बाजितपुर करीब 8 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क का निर्माण होगा। जिस पर करीब 14 करोड़ रुपए खर्च होगा।भुईधारा से नया डाबर बाजोपुर जेल चौक, तत्मा टोल गरुवारा होते हुए पूसा रोड में यह सड़क मिलेगी। 8.02 किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण में 14.2 करोड़ रूपया खर्च होगा। इसके अलावा लगूनिया रघुकंठ से भारी टोल रामपुर रामपुर के रामपुर केशो पट्टी बांध तक करीब 6 किलोमीटर बाईपास सड़क का निर्माण होगा जिस पर करीब 10 करोड रुपए खर्च होंगे।

निर्माण कार्य के लिए सर्वे का काम

इस संबंध में समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए बाईपास सड़कों के निर्माण की योजना बनाई गई है। निर्माण को लेकर सर्वे का काम चल रहा है। टेंडर आमंत्रित किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago