समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के एक गांव में बकरी चराने दादी के साथ गए एक 6 वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित बालक को मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने दादी का फर्दबयान लिया है। पीड़ित की दादी ने पुलिस को बताया कि गाछी में वह अपने पोता को लेकर बकरी चराने गई थी। इसी बीच उसने पोता के चीखने की आवाज सुनी।
आवाज पर जब वह मौके पर पहुंची तो गांव का ही एक 12 वर्षीय किशोर उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने किशोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। इधर, थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने किसी तरह का जख्मी होना नहीं बताया है। पीड़ित का मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस बयान पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…