Samastipur

समस्तीपुर मंडल कारा में छापेमारी, जेल में छापेमारी के दौरान नहीं मिला कोई भी आपत्तिजनक सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को मंडल कारा समस्तीपुर में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय समेत प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल रही।

यह कार्रवाई जेल परिसर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की संभावित मौजूदगी की जांच के उद्देश्य से की गई। छापामारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों, शौचालयों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की गहन तलाशी ली गई।

प्रशासन एवं पुलिस की टीम को तलाशी के दौरान सभी कैदियों और जेल कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। पूरी प्रक्रिया के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।

अभियान के उपरांत सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने जेल अधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में अनुशासन और नियंत्रण बनाए रखना सर्वोपरि है, और इसके लिए सतत निगरानी आवश्यक है। पूरी छापामारी शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago