Samastipur

उजियारपुर व विद्यापतिधाम सहित 15 स्टेशनों के लिए टिकट बुकिंग एजेंट का होगा चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर के उजियारपुर, विद्यापतिधाम सहित 15 रेलवे स्टेशनों पर अब टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट बनायेंगे। टिकट बुकिंग एजेंट बहाली के लिए सोनपुर मंडल ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। टिकट बनाने के एवज में कमीशन मिलेगा। इसके अलावा पारु खास, नारायणपुर, महनार रोड, गरौल, घोषवर, महेशपुर, लख मीनिया, सेमापुर, लालगंज पकड़ी, लाखों आदि स्टेशन पर भी टिकट बुकिंग एजेंट तैनात किये जायेंगे। एजेंट को अनारक्षित (जनरल) टिकट बनाने के एवज में कमीशन मिलेगा।

एक से 20 हजार रुपए तक की आरक्षित टिकट बिक्री पर 25 प्रतिशत से कम, 20001 से 1 लाख की बिक्री पर 15 प्रतिशत, एक लाख से अधिक टिकट बिक्री पर चार प्रतिशत कमीशन राशि मिलेगी। 15 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्ति की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित की गई है। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। स्टेशन बुकिंग एजेंट में आवेदन करने के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। मैट्रिक पास बेरोजगारों को रोजगार के लिए मौका मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

1 घंटा ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

6 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

17 घंटे ago