Samastipur

बाढ़ की विभीषिका से शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर, जिले के तीन प्रखंडों के 57 विद्यालयों में घुसा बाढ़ का पानी, पठन-पाठन ठप

समस्तीपुर : जिले में बाढ़ की मार से शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ विकराल रूप ले चुकी है। गंगा एवं बाया नदी में तेज जलवृद्धि के कारण दोनों प्रखंडों के दर्जनों स्कूल जलमग्न हो गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, मोहिउद्दीननगर प्रखंड के 31 विद्यालय, मोहनपुर प्रखंड के 22 विद्यालय और विद्यापतिनगर प्रखंड के 4 विद्यालयों में घुटने भर से अधिक पानी भर गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। इन तीन प्रखंड के 57 स्कूल परिसरों में पानी भर जाने से वैकल्पिक स्थानों पर पढ़ाई कराने की व्यवस्था भी अभी तक नहीं की गई है।

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जलस्तर सामान्य होने और परिसर की सफाई के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। फिलहाल प्रशासन बाढ़ राहत कार्यों में जुटा है और शिक्षा व्यवस्था को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी सूचना के लिए स्कूल प्रशासन या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है। बाढ़ से हजारों छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और इसका सीधा असर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन पर पड़ने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

23 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago