समस्तीपुर/हसनपुर : ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के पटना स्थित भूतनाथ रोड के चार मंजिला मकान पर आर्थिक अपराध इकाई की हुई छापेमारी की खबर ने रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में भी सनसनी फैला दी है। इस छापेमारी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके पैतृक गांव हसनपुर के खरहिया में रही। ग्रामीणों का कहना है कि विनोद कुमार राय अक्सर गांव आते-जाते थे और बीते गुरुवार को ही यहां से पटना के लिए रवाना हुए थे।
गांव में शुक्रवार को दिनभर लोग समूह बनाकर इस कार्रवाई की चर्चा करते रहे। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही थी। कुछ लोग इसे सरकारी भ्रष्टाचार का उजागर होना बता रहे थे तो कुछ इसे राजनीतिक दबाब का परिणाम बताते नजर आए। मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान करीब 55 लाख रुपये नकद, करोड़ों की जमीन के कागजात, 12 से अधिक बैंक खातों का विवरण तथा लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार घर में भारी मात्रा में जले हुए नोट भी मिले हैं, जिनकी गिनती और जांच के लिए नगर निगम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। विनोद कुमार राय की पोस्टिंग सीतामढ़ी में है और उनके पास मधुबनी का अतिरिक्त प्रभार भी है। उनके खिलाफ अवैध कमाई की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान ईओयू को 55 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद राशि में भारी मात्रा में जली हुई करेंसी नोट भी शामिल है। इतना ही नहीं सोने की बिस्किट समेत 26 लाख के जेवरात, बीमा पॉलिसी, जमीन, मकान के कागजात समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है। ईओयू को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके पटना स्थित आवास पर अवैध धन छिपाकर रखा गया है। इसके बाद टीम ने शुक्रवार को आगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारी हैरान रह गए जब नोटों के बंडल टॉयलेट, पानी की टंकी और रसोई के वेस्ट पाइप से बरामद हुए।
ईओयू के अनुसार बरामद राशि में 500 रुपये मूल्य के कई जले हुए नोट भी मिले हैं। साथ ही, घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ईओयू के पहुंचते ही घर के लोगों ने नोटों के बंडल को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया था। इसके बाद ईओयू की टीम ने नगर निगम की टीम को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जले और अधजले 12 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…