Samastipur

कल्याणपुर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ समापन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : भारत सरकार के सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का समापन बुधवार को हुआ। विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर आयोजित प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा कल्याणपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी आयोजित थी। अंतिम दिन चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम, जन जागरुकता रैली निकाली गयी।

प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचार मनीष कुमार ने कहा कि भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा चलायी जा रहे सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर केंद्रित रहा। समापन समारोह के दौरान विभाग में पंजीकृत दल एवं उपस्थित बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दी गयी। धन्यवाद ज्ञापन मिहिर कुमार झा ने दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

32 मिनट ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

5 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago