Samastipur

समस्तीपुर: दो भैंसों की लड़ाई में किशोर की हुई मौ’त, जानें कैसे हुई घटना

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभद्रपुर पंचायत के छकनटोली गांव में शुक्रवार की देर शाम दो भैंसों की लड़ाई के दौरान चपेट में आने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही इंदो राय के पुत्र रघुवर कुमार(15 वर्ष) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गांव के ही सुनसान जगह पर दो भैंसों के बीच आपस में लड़ रहे थे। वहीं एक दूसरे को खदेड़ रहे थे। इसी बीच साइकिल से सामान लाने दुकान जा रहा रघुवार उसकी चपेट में आ गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी गांव में मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे। वहीं किशोर को इलाज के लिए दरभंगा के हायाघाट अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक किशोर के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

15 घंटे ago