Samastipur

जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में आधा दर्जन पर नामजद FIR, 13 बदमाशों को खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा, जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी भी संलिप्त

समस्तीपुर जिले में तेजी से बढ़ रहा भू-माफियाओं का ‘आतंक’

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बदमाश करोड़ों की जमीन पर हथियार के बल पर जबरन कब्जा जमाने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, जमीन पर कब्जा करने के लिए 30 से 35 की संख्या में बदमाश हथियार से लैस होकर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान कई अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये गिरोह साफ-सुथरे जमीन को विवादित दिखाकर औने-पौने दाम पर खरीद लेता था और फिर दबंगई के बल पर उस पर कब्जा कर लेता था।

इसमें कई सफेद-पोश नेता के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में दो कुख्यात अपराधी सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी वार्ड संख्या-6 के राम प्रवेश कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी के सन्नी पोद्दार, मो. अफजल एवं विशम्भरपुर एलौथ के ताज मोहम्मद व मो. साहिल, गोहदा रूपौली के मो. विक्की आलम व अनिल कुमार, शीतलपट्टी के अमर कुमार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग के रतन कुमार पासवान, रवि कुमार, सुआपाकर (बरबट्टा) के मो. एहसान, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेदोलिया के छोटू कुमार एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुण्डहिया के रोहित कुमार शामिल हैं। इसमें राम प्रवेश कुमार एवं मो. अफजल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों सहित 19 नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से चार बाइक और पांच मोबाइल बरामद किया है।

सोमवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को 17 अगस्त को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में एक निजी जमीन पर कब्जा करने के लिए 30-35 की संख्या में भू-माफिया और अपराधियों के हथियार के साथ जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में घेराबंदी कर 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस दौरान अन्य अपराधी भागने में कामयाब रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं दस्तावेजी साक्ष्य के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि कुख्यात अपराधकर्मी एवं भू-माफिया व कांड के प्राथमिक अभियुक्त रामजीवन पासवान एवं कुंदन कुमार राय द्वारा जमीन पर कब्जा करने के नियत से जमीन मालिक प्रकाश कुमार की जमीन को सफेदपोश की मिलीभगत से फर्जी तरीका से अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में जेल में बंद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर के एक कुख्यात अपराधी के भी संलिप्त होने की बात सामने आ रही है।

इसको लेकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अवधेश कुमार वर्मा के पुत्र प्रकाश कुमार के आवेदन पर थाने में शीतलपट्टी के कुन्दन कुमार, रामजीवन कुमार पासवान के ऊपर जमीन जबरन लिखवाने को लेकर धमकी देने और 25 लाख रंगदारी देने का आरोप लगाया है। वहीं, उनके अलावा उन्होंने ताजपुर थाना क्षेत्र के निस्फी के सुरेश प्रसाद, उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला के गुंजन कुमार, नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार जैन मोहल्ला निवासी पारस जैन एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के राजा यादव को भी आरोपित किया है। इन पर उनकी जमीन को फर्जी तरीके से लिखवाने का आरोप है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह लोग एक गिरोह के रूप में संगठित होकर काम करते हैं और अवैध रूप से जमीन लिखवाने और अपराधियों के बल पर उस पर कब्जा करने का काम करते हैं। बता दें कि जिले में भू-माफियाओं का बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है। जिसमें अब तक कई हत्याएं हो चुकी है। नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मुसरीघरारी थाना भू-माफियाओं का अड्डा बन चुका है।

यहां देखें वीडियो, सदर एसडीपीओ-1 ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

2 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

3 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

3 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

15 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

16 घंटे ago