Samastipur

समस्तीपुर के हसनपुर में पति की हत्या व पत्नी घायल; जांच में जुटी पुलिस 

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर में गुरुवार रात धारदार हथियार से दंपती पर हमला किया गया। हमले में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई है। मृतक हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा बसंतपुर गांव निवासी वार्ड-1 निवासी लक्ष्मी यादव के 45 वर्षीय बेटे गंगा प्रसाद यादव हैं, जबकि घायल उनकी 40 वर्षीय पत्नी संजू देवी है। जिनका इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक की बेटी निशा कुमारी ने कहा कि बड़ी बहन की शादी 2011 में बेगूसराय के गढ़पुरा थानाक्षेत्र के कौड़ा निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के बेटे अमरेश कुमार से हुई थी। एक बेटी और बेटा है। शादी के कुछ साल बाद से मेरी बहन की पिटाई होने लगी। गुरुवार को बहन ने मारपीट की बात बताई थी। जिसके बाद पिता रात तक बहन को घर ले आए थे।

सुबह में मां-पिता को कमरे से जगाने गए तो देखा दोनों पर धारदार हथियार से हमला हुआ है, पिता की मौत हो चुकी थी। मां बेहोश थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आशंका जताई जा रही कि उनकी हत्या की गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कई जगह से सैंपल जब्त कि गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। हालांकि, अब तक हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, जबकि कुछ इसे लूट की वारदात बता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल संजू देवी के बयान के बाद घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago