Samastipur

लगूनियां सूर्यकंठ में ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : लगूनियां सूर्यकंठ में ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीण एडवोकेटेड नीरज कुमार झा डॉ. रोशन कुमार, लाल बाबू महतो, बैजनाथ महतो के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को सुबह 11 बजे से संध्या 4 बजे तक शिविर चला। इस शिविर में कुल 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समस्तीपुर रेड क्रॉस ब्लड बैंक द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

ग्रामीण रक्तदान संघ के अध्यक्ष राजकुमार के द्वारा बताया गया कि आज के आधुनिक दौर में टेक्नोलॉजी और मेडिकल साइंस ने चाहे कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन आज भी ब्लड यानी खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इसे बनाने वाली सुपर टेक्नोलॉजी आज भी हमारे शरीर में ही मौजूद है। ब्लड डोनेशन ही एकमात्र रास्ता है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खून मिल सकता है।

शिविर का संयोजन संघ के सदस्य अंशु कुमार, नितिन कुमार, रौशन कुमार के द्वारा किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्रामीण रक्तदान संघ के सदस्य कुणाल कुमार, विशाल कुमार, बिरजू कुमार, अरुण कुमार एवं समस्तीपुर रेड क्रॉस के टेक्नीशियन नवीन कुमार, प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago