Samastipur

समस्तीपुर में शिक्षा विभाग ने अनुकंपा के आधार पर चयनित 146 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, प्रभारी मंत्री बोले- “जिम्मेदारी के साथ करें कार्य”

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को कर्पूरी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चयनित 146 अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया। इनमें 135 विद्यालय लिपिक तथा 11 विद्यालय परिचारी पद पर नियुक्त हुए।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा व जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने को कहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र कुमार, सहित शिक्षा विभाग के डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम, डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन, डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

35 मिनट ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

1 घंटा ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

2 घंटे ago