Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला की मौ’त, पुत्री गंभीर, 2 वर्षीय नतनी खतरे से बाहर

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर सोमवार की दोपहर चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर की पत्नी निर्जला देवी (55 वर्ष) अपनी पुत्री मनीषा कुमारी (25 वर्ष) व दो वर्षीय नतनी के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर भूलवश इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ गई थीं।

किशनपुर स्टेशन पर ट्रेन धीमी होने पर तीनों उतरने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान सभी ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने निर्जला देवी को मृत घोषित कर दिया। मनीषा कुमारी का इलाज जारी है, जबकि दो वर्षीय बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

9 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

9 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

14 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

15 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

16 घंटे ago