समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ा चौक के पास NH-28 पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है।
मृतक कांवरिया की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कुल्हारा गांव निवासी विनोद कुमार प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उसी गांव के सरोज महतो के पुत्र नितीश कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई। सरोज को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों कांवड़िया जलाभिषेक के लिए झमटिया से जल लेकर आ रहे थे।
इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक लंगड़ा चौक के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…