समस्तीपुर : साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने फ्रॉड की राशि रिकवर कर मंगलवार को लौटा दी। पीड़ित की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी रामाधार राय के पुत्र जितेन्द्र कुमार राय के रूप में की गई है। पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों उसके साथ 58 हजार 70 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। इसके बाद उसने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मामला दर्ज होते ही साइबर थाना द्वारा विधि-सम्मत तरीके से जांच की गई और साइबर फ्रॉड के अकाउंट से राशि रिकवर कर न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को सोमवार को लौटा दी गयी। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए और मामले की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई संभव हो सके।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…