Samastipur

साइबर फ्राॅडर के अकाउंट से समस्तीपुर पुलिस ने ठगी के सभी रूपये रिकवर कर पीड़ित को लौटाया

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव के रामभरोस महतो के पुत्र अर्जुन महतो के बैंक खाते से साइबर बदमाशों के द्वारा 20 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। ठगी के बाद उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या के आधार पर समस्तीपुर साइबर थाना द्वारा जांच की गई।

साइबर थाना द्वारा विधि-सम्मत तरीके से मामले के जांच के दौरान साइबर फ्रॉडर के अकाउंट से पूरे 20 हजार रुपये रिकवर कर न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को मंगलवार को लौटा दी गयी। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए और मामले की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय पर कार्रवाई संभव हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

30 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

38 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago