Samastipur

चुनावी संवाद यात्रा में ‘द प्लूरल्स’ पार्टी ने घोषित किए समस्तीपुर जिले की सभी दस विधानसभा प्रभारी

समस्तीपुर : पुष्पम प्रिया चौधरी की ‘द प्लूरल्स’ पार्टी ने अपने ‘चुनाव संवाद यात्रा’ के दौरान समस्तीपुर जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन ने इस अवसर पर ई० दिनेश रजक को जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

विधानसभा प्रभारियों में समस्तीपुर से आशीष चांदना, वारिसनगर से विपिन कुमार, रोसड़ा से टुनटुन कर्ण, कल्याणपुर से सर्वजीत, मोहिउद्दीननगर से दीपक राय, हसनपुर से डॉ. अश्विनी कुमार और विभूतिपुर से आनंद सागर को जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी प्रभारियों को राष्ट्रीय महासचिव द्वारा सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही पार्टी ने वारिसनगर युवा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रखर पांडेय तथा खानपुर युवा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में रूपक कुमार को नियुक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सह जिला सचिव शिवम् यादव ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडल प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सुमन ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आदित्य जी, राजू पाठक, रजनीकांत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

2 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

4 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

6 घंटे ago