Samastipur

चकमेहसी में CSP लूट व गोलीबारी मामले में जख्मी संचालक के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया FIR

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी लूट व गोलीबारी मामले में जख्मी संचालक मनीष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें एक लाख बीस हजार रुपए लूट के अलावा चार अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया गया है। मामले में पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है। फिलवक्त पुलिस द्वारा जांच में तेजी होने की बात बताते हुए कुछ भी बताने से इनकार किया है।

वहीं चकमेहसी थाना प्रभारी ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिए जाने का भी दावा किया है। हालांकि सीएसपी संचालक के परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका बताना है कि पूर्व में भी लूट मामले में पुलिस द्वारा 1 साल से लीपापोती की गई है। लेकिन अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago