Samastipur

भगवानपुर देसुआ रैक प्वाइंट से चावल चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चावल चोरी के मामले में एक फरार आरोपी को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। बता दें कि भगवानपुर देसुआ रैक प्वाइंट से मई माह में चावल की चोरी कर ली गयी थी। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट में कांड संख्या 03/2025 दर्ज की गयी थी।

आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुये इस मामले में दो आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरा आरोपी उस समय से ही फरार चल रहा था। इसकी तलाश में आरपीएफ ने टीम गठित कर कई बार छापेमारी भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। शनिवार को आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में एसआई पीके चौधरी, श्याम सुंदर कुमार सहित अन्य जवानों व सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

इसमें गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को स्टेशन के पार्किंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने उक्त चावल चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रेलवे पुलिस बल ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिये उसे रेल न्यायालय में पेश कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

4 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

17 घंटे ago